धनबाद । धनबाद साईबर पुलिस ने टुंडी थाना क्षेत्र के मधुरसा नीमटांड के जंगल से एक साईबर ठग को साइबर ठगी करते रंगे हाथों पकड़ा.आरोपी के पास से 7 मोबाईल फोन और 13 सिम बरामद किया गया है. साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साइबर ठगो के होने की सुचना पर गठित छापामारी दल के द्वारा मधुरसा नीमटांड के जंगल में छापामारी की गई, पुलिस के पहुंचने पर एक लड़का मौका देखकर भाग निकला जबकि दूसरा सतीश कुमार पुलिस की गिरफ्त में आ गया. गिरफ्तार आरोपी टुंडी थाना क्षेत्र के मधुरसा का ही रहनेवाला है.डीएसपी ने बताया कि आरोपी RBL बैंक का क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने का झांसा देकर लोगों को Apk फ़ाइल व्हट्सप पर भेजकर ठगी करता था.Apk फ़ाइल डाउनलोड करवाकर मोबाईल का एक्सेस प्राप्त कर लेने के बाद पैसो की निकासी कर लेता था. इसका भागा हुआ साथी का नाम रवि मंडल है.बरामद 7 मोबाईल चार मोबाईल उसी रवि मंडल का है. आरोपी सतीश ने पुलिस के समक्ष इस बात का खुलासा किया.डीएसपी ने बताया कि अपराधी के पास से बरामद नंबरो में कई नंबर जोकि प्रतिबिंब पोर्टल पर भी दर्ज है जिसमे एक शिकायत इबारत हुसैन महाराष्ट्र का दर्ज है जिसमे 17 हजार 9 सौ की ठगी की गई है.इसके अलावे मध्य्प्रदेश और भोपाल से भी ठगी की शिकायत दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *