झरिया । झरिया के घनुआडीह ओपी क्षेत्र के चीन कोठी में युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या । मामले को लेकर बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम लगभग 7 बजे जब मृतक नीरज कुमार दास के कमरे में कोई हलचल नहीं थी तो घर वालों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद स्थानीय युवक भी मौके पर जुट गए और दरवाजा तोड़कर देखा तो लगभग 18 वर्षीय नीरज कुमार दास फंदे से झूल रहा था । इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने घनुआडीह ओपी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है । वहीं मृतक नीरज कुमार दास बिहार के जहानाबाद का रहने वाला था, वह पिछले तीन वर्षों से चीन कोठी निवासी अपनी दीदी मंजू देवी और जीजा के साथ रहता था । अपने जीवन यापन के लिए झरिया बाजार में टोटो चलाता था । वहीं घटना के बाद से लोग भी सकते में है । वहीं स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं । जिसमें एक खास चर्चा है कि युवक ने प्रेम- प्रसंग में आकर आत्महत्या कर लिया है । फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *