अभिषेक मिश्रा
चासनाला । चासनाला के के गेट स्थित बाबा प्रेमनाथ शिव मंदिर के शिवलिंग पर स्थापित नाग देवता की चोरी शनिवार की दोपहर हो गई थी। काफी पता लगाने के बाद भी चोरी गए नागदेवता का पता नहीं चल पाया।
इस दौरान मंदिर कमिटी के प्रयास से स्थानीय लोगो के सहयोग से नागदेवता को झरिया किसी दुकान से खरीद कर लाया गया है।जिसका सोमवार को मंदिर के पुजारी व पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव लिंग पर नाग देवता को स्थापित किया गया है।जिसके बाद से मंदिर में पूजा अर्चना प्रारंभ हो गया है।शिव भक्तो की आस्था पुनः सफल हुई।जिससे शिव भक्तो ने काफी हर्षोल्लास है।पूजा अर्चना करने में मंदिर के पुजारी शंभू नाथ तिवारी ,लाल बाबू मिश्र, वा उनके सहयोगी उपस्थित थे।
