अभिषेक मिश्रा
चासनाला । मोहबनी स्थित त्रिलोकी नाथ मध्य विद्यालय मैदान में रविवार को बहुजन एकता मंच का पांचवां वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि बी आई टी सिंदरी के प्रोफेसर बी एन राय को माला पहनाकर व साल ओढ़ाकर कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं सम्मेलन की अध्यक्षता रणजीत यादव एवं संचालन जंग बहादुर जायसवारा ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर श्री राय ने कहा की दलित आदिवासी अयोग्य का गठन करना मंच के लिए अति आवश्यक हो गई है।उन्होंने कहा की झरिया क्षेत्र में प्रदूषण की मार से आम जनता त्रस्त है।जिस पर तत्काल रोक नहीं लगाया गया तो भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।उन्होंने झारखंड राज्य के सभी स्कूलों में समभीधान की पढ़ाई लागू करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार से अयोग्य गठन करने की वकालत की है।उन्होंने जाती जनगणना पर जोर देते हुए सहिया साथी बी आई टी का बकाया राशि का भुगतान करने की मांग किया है। सम्मेलन में राजेश रजक,काशी अंसारी,अतिथि बाउरी,लक्ष्मी देवी,विद्यार्थी सिंह,संतोष दास, राम प्यारी भुइयां,शिबली दास, मुख्तार अंसारी, दिलीप महतो,सुरेश साव के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।
