धनबाद । धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर कुख्यात अपराधी भगोड़ा प्रिंस खान और आशीष रंजन को गिरफ्तार करवाने वाले के लिए इनाम की राशि बढ़ा दी है । पहले प्रिंस खान को पकड़वाने के लिए पचास हजार रुपए इनाम रखा गया था । जबकि आशीष रंजन के ऊपर पांच हजार रुपए का इनाम रखा गया था । लेकिन अब इस राशि को बढ़ा दिया गया है ।
एसएसपी एचपी जनार्दनन ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑर्गनाइज्ड क्राइम धीरे-धीरे यहां पनप रहा है । जिसमें दो गैंग सक्रिय है, एक प्रिंस खान का गिरोह, दूसरा जेल में कुख्यात अमन सिंह की हत्या के बाद उसका राइट हैंड आशीष रंजन उसका साम्राज्य चला रहा है । पुलिस लगातार दोनों के ऊपर कार्रवाई कर रही है । दोनों अपराधी धनबाद से बहार रहकर अपना गिरोह चला रहा है ।एसएसपी ने कहा कि इनामी राशि बढ़ जाने से दोनों को पकड़ने के लिए जो भी लोग लगे हुए हैं, वह और अधिक मोटिवेट होंगे । इन दोनों के बढ़ते संगाठमिक अपराध को देखते हुए दोनों अपराधियों पर सरकार ने भारी इनाम की राशि का एलान किया है । गैंगस्टर प्रिंस खान को गिरफ्तार कराने वाले को अब पांच लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा । वहीं आशीष रंजन उर्फ छोटू को गिरफ्तार करवाने वाले को चार लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा और जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा ।
प्रिंस खान के अपराध का ग्राफ धीरे – धीरे बढ़ता चला गया । उसके खिलाफ बिहार और झारखंड के अलग-अलग थानों में कुल 91 मामले दर्ज हैं । 24 नवंबर 2021 को गैंगस्टर फहीम खान के करीबी जमीन कारोबारी नन्हे खान की हत्या हुई थी । उस दिन से प्रिंस खान फरार है । झारखंड पुलिस के आग्रह पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर चुका है ।
हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी जैसे संगीन मामलों में आशीष रंजन फरार चल रहा है । सरायढेला के जमीन कारोबारी समीर मंडल की हत्या में पहली बार आशीष रंजन जेल गया था ।12 मई 2021 में सरफुल हसन उर्फ लाला की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था । धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह हत्या में भी आशीष आरोपी है । वीडियो वायरल कर उसने खुद अमन की हत्या की जिम्मेदारी ली थी ।
