कुमार अजय
राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के महामंत्री आशनी सिंह को प्रतिनिधियो ने किया जोरदार स्वागत
सिजुआ प्रबंधन के महाप्रबंधक से की वार्ता
कतरास । सिजुआ एरिया 5 में श्रमिकों से जुड़े मांगो को राष्ट्रीय जनता कामगार संघ ने वार्ता की । संघ के महामंत्री श्रीमति आसनी सिंह में कहा कि हमारा मजदूरों से पुराना रिश्ता है इस पर बी सी सी एल प्रबंधन कोयला मजदूरो व असंगठित मजदूरो का शोषण करना बंद करे, नही तो प्रबंधन के खिलाफ राष्ट्रीय जनता कामगार संघ कंपनी का चक्का जाम करने को बाध्य होगे।
सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओ ने जोरदार पटाखा फोड़ व फुल माला पहनाकर स्वागत किया।प्रबंधन ने संघ द्वारा दिये गए मांगो पर सकारात्मक पहल करते हुये निदान करने की बात कहा।श्रीमति आसानी सिंह व पूर्व मेयर इंदु देवी का जोरदार स्वागत कोल माइंस वर्कर यूनियन के महामंत्री भोला सिंह के संघ के पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया।
मौके पर पूर्व मेयर इंदु सिंह ,संजीव तिवारी,आशीष भानु, आलोक वर्मा,बिमलेश कुमार, लक्षमण पासवान,सुधीर चौहान, सुरेंद्र चौहान, जयराम यादव,सत्येन्द्र यादव,देवेंद्र पांडेय,नागेंद्र सिंह,रामप्रवेश पासवान,कन्हैया निषाद, संजय नोनिया, चंदन चौहान, रविन्द्र मल्लाह,पिंटू शर्मा, राजा खान,अनिल सिंह,भोला सिंह, कामता चौहान, यदुनंदन चौहान, रामा आशीष चौहान,अमर निषाद, संजय निषाद, जय कुमार निषाद, विजय महतो, संजय हाड़ी, सहित सिजुआ कतरास क्षेत्र के सभी अध्यक्ष सचिव व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। नीचीतपुर कोलियरी से असंगठित मजदूर नेता कपिल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूर महिला पुरुषों ने महामंत्री को बुके देकर स्वागत किया।
संचालन लक्षमण पासवान व धन्यवाद ज्ञापन सियाराम सिंह ने किया।
