कुमार अजय

तेतुलमारी : शुक्रवार को सिजुआ एरिया पांच के सम्मेलन कक्ष में बिहार जनता खान मजदूर संघ के सदस्यों द्वारा 27 सूत्री मांग पत्र पर वार्ता का आयोजन सिजुआ एरिया 5 के सम्मेलन कक्ष में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए।श्री सिंह का स्वागत संघ के सदस्य ने एरिया के प्रांगण में माला पहनाकर जोरदार बाजे गाजे के साथ व पटाखा फोड़ कर स्वागत किया।श्री सिंह के समक्ष सिजुआ एरिया के महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद से सभी मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता हुई।जहां श्री सिंह ने एरिया प्रबंधक के समक्ष कहां की अगर मांगों को नहीं माना जाएगा तो संघ एरिया 4व 5 के जितने भी कोलियरी व वर्कशॉप है सभी का चक्का जाम ऐतिहासिक होगी।जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।वार्ता में प्रबंधन की ओर से सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद, एपीएम चन्दन श्रीवास्तव, कुंदन कुमार, राजीव कुमार,प्रमोद कुमार, नारायण प्रसाद, अनिल टुडू व यूनियन की ओर से छोटू सिंह, रमेश सिंह, बालेश्वर पाठक, उपेन्द्र प्रजापति, सत्येंद्र सिंह,पंचू सिंह, महेश प्रसाद साव, बृजबिहारी सिंह, पवन कुमार, सुदर्शन चौहान,दिनेश प्रजापति, बसंत मल्लाह, जितेंद्र निषाद, बिनोद निषाद, राजेश सिंह, अनिल सिंह, रामचंद्र मल्लाह, राजकुमार मल्लाह ,मोo मुस्तकीम,अमन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *