कुमार अजय
धनबाद । आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया (झरिया) धनबाद में खुशी मिशन, झारखंड के संयोजन से खुशी क्लासेज के तत्वाधान में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव को कम करने एवं तनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर गहरी समझ विकसित करना था। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता खुशी मिशन के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान थे। अपने व्याख्यान में श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान आर्थिक,सामाजिक, राजनीतिक तनाव के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों को खुश रखने के लिए प्रेरित करने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ निलेश कुमार सिंह ने कहा कि योग, प्राणायाम एवं साकारात्मक सोच से ही तनाव को मुक्त किया जा सकता। कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत भाषण डॉ उपेंद्र कुमार व कार्यक्रम के धन्यवाद ज्ञापन डॉ रामचंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ सुरेश सिंह मुंडा, डॉ रजनी बारा, प्रो रमेश सरदार, डॉ सत्यम चटर्जी, डॉ अशोक कुमार चौबे, प्रो एतवा टूटी, डॉ मुकेश शर्मा, प्रो विजय विश्वकर्मा समेत विभिन्न विभाग के शिक्षक, विद्यार्थी एवं बीएड विभाग के प्रशिक्षु उपस्थित थे।
