अभिषेक मिसरा
चासनाला । नववर्ष के मौके पर शुक्रवार को सुदामडीह दामोदर नदी के पंटून घाट पर जनता मजदूर संघ कुंती गुट बीसीसीएल के पूर्वी झरिया क्षेत्र की ओर वनभोज का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह,जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीसीसीएल ई जे एरिया जी एम निखिल बी त्रिवेदी, लोदना जीएम निर्झर चक्रवर्ती ने विधायक रागिनी सिंह व जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह को बुके देकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि इस आयोजन के लिए हमारे जनता मजदूर संघ, जनता श्रमिक संघ भाजपा नेता गण एवं इंतजार कर रहे बीसीसीएल अधिकारीगण काफी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा सौभाग्य की बात है कि हम सबको एक साथ मिलने का मौका मिलता है। काम तो सब दिन लगा रहता है परंतु एक दिन भी मौका निकालकर हमलोग सभी एक साथ बैठ कर अपने दिलों की बात करते हैं। उन्होंने सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए पूरे वर्ष खुशहाली एवं सुख संवृद्धि बनाए रखने के लिए ईश्वर से कामना की।
वहीं जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह को जीएम श्री त्रिवेदी ने गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर बीसीसीएल के ई जे एरिया जीएम निखिल बी त्रिवेदी, लोदना जीएम निर्झर चक्रवर्ती, डीजीएम सुशील कुमार, परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार, प्रबंधक डी के माझी, भरत वैष्णव, अनुरुद्ध प्रसाद, अजित सिंह यादव, के अलावें जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सचिव रतन पाल सिंह, केंद्रीय सचिव रंजय कुमार, शाखा अध्यक्ष प्रेम जी यादव, असंगठित मोर्चा के क्षत्रीय अध्यक्ष शिवांश श्रीवास्तव, भाजपा नेता उमेश यादव, दिनेश यादव, प्रमोद सिंह, धीरज सिंह, अमित कुमार, मुकेश कुमार आदिमौजूद थे।
