कुमार अजय

धनबाद । धर्माबांध ओपी क्षेत्र में बमबाजी व गोली चलाने तथा पुलिस पर पथराव की घटना को लेकर जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष रोहित यादव ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटना से क्षेत्र अशांत होती है। बाबूडीह में गुरुवार को हुई घटना से बाघमारा कोयलांचल की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, बीसीसीएल की खरखरी कोलियरी के प्रस्तावित हिल टॉप नामक आउटसोर्सिंग कंपनी के चार दिवारी निर्माण के दौरान हुई खूनी संघर्ष मामले में छापेमारी के दौरान बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह बुरी तरह से घायल हो गए।जिनका दुर्गापुर में उपचार हो रहा है,घटना के दोषियों को पुलिस छापेमारी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *