झरिया । पीट वॉटर की मांग को लेकर बुधवार को लोदना चार नंबर के ग्रामीणों ने बागडिगी आउटसोर्सिंग के समीप सड़क को जाम कर दिया इस दौरान जाम में कई गाड़ियां फस गई सूचना पाकर लोदना प्रबंधक पहुंची ग्रामीणों से बात की कहा कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा लोदना चानक के समीप केबुल में खराबी आ गई है जिसके कारण मोटर नहीं चल रहा है केबुल को ठीक करते ही पानी बहाल कर दिया जाएगा इधर ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन में कई जगह लीकेज हो गया है जिसके कारण पानी चार नंबर तक नहीं पहुंच रहा है प्रबंधन लेकर ठीक करें और हम लोगों को पानी दे युद्ध स्तर पर काम करें इसके बाद आंदोलन समाप्त होगा तब जाकर 4 बजे प्रबंधक ने लिखीत दिया तो आन्दोलन समाप्त हुआ ।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से पीट वाटर की समस्या बनी हुई है लेकिन प्रबंधन सुनने को तैयार नहीं है सड़क जाम स्थल पर लोदना कोलियरी प्रबंधक शांतनु सील पहुंचे ग्रामीणों को कहा कि केबु ल जोड़ा जा रहा है बहुत जल्द आप लोगों को पानी मिल जाएगा आप लोगों की कोई समस्या नहीं होगी जहां तक लीकेज की बात है छानबीन कर कार्य शुरू कराया जाएगा और सभी को पानी मिलेगा सुबह से ही सड़क जाम रहा ग्रामीणों का कहना था कि प्रबंधन के लिखित आश्वासन दे जाम करने वालों में भाषण देवी आशा देवी रिंकू देवी शारदा देवी भारती स हानी मंजू देवी शबाना बानू काजल देवी उषा देवी सीमा देवी नरेश पासवान संजय पासवान जितेंद्र पासवान परजा पासवान नौशाद आदि शामिल थे।
