अभिषेक मिसरा

चासनाला पाथरडीह कोल वाशरी स्थित सिन्दरी ब्लॉक हॉल्ट में इन दिनों कोयला तस्करों तांडव बढ़ गया है और उनकी तूती बोल रही है। कोयला तस्कर महिलाओ के टिम के द्वारा पाथरडीह वाशरी से स्लरी व वाश कोल को उठा धनबाद सिन्दरी पैसेंजर ट्रेन में चढ़ा कर आसानी से प्रतिदिन सैकड़ो बोरा कोयला लाद कर ले जा रहे हैं। जहाँ उन्हें रोकने टोकने वाला कोई नही है। वही यात्री और कोयला तस्करों के बीच विरोध भी होता हैं तो यात्रियों को मारने के दर्जनों तस्कर जुट धमकी देने से नहीं चूकते है।वही यात्रियों ने बताया कि बोगी की मेन गेट पर बोरी में भरा कोयला रख दिया जाता है जिससे ट्रेन पर चढ़ने उतरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। यह प्रतिदिन का खेला हो गया है। उक्त मामले पर रेल पुलिस देख कर भी चुप्पी साधे हुई है। बताते हैं कि प्रतिदिन सौ से अधिक की संख्या में महिलाएं सुबह करीब 8 बजे पाथरडीह वाशरी पहुचती है। जहाँ वाशरी से वाश कोल व स्लरी बोरा भरकर दिन दहाड़े ले जाते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *