अभिषेक मिसरा
चासनाला । बीसीसीएल के पाथरडीह कोल वाशरी स्थित मिवान स्टील (मोनेट) कोल वाशरी गेट पर 12 दिनों से बंद कोल वाशरी को चालू करने एवं मजदूरों को बंद काम का हाजिरी देने की माँग को लेकर बीसीकेयू के बैनर तले मजदूरों मजदूरों ने सोमवार को प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की ।
इस दौरान पाथरडीह कोलवासरी स्थित कार्यालय से एक जुलूस निकाला गया जो वाशरी गेट पहुँचकर एक सभा के रूप में तब्दील हो गई। सभा को सम्बोधित करते हुए बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव सबुर गोराई ने कहा कि 12 दिनों से बंद कोल वाशरी को तत्काल चालू कर मजदूरों को काम देना होगा। और12 दिनों का हाजिरी का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की ढुलमुल रवैया के कारण कोल वाशरी बंद हो गया है। प्रबंधन यदि तत्काल कोल वाशरी को चालू कर मजदूरों को काम नहीं दिया तो 10 जनवरी से यूनियन कोल वाशरी का चक्का जाम कर गेट पर डेरा डालकर बैठेगी।
उन्होंने कहा कि प्रबंधन से लड़ाई लड़ कर मजदूरों के लिए हमने एचपीसी लागू कराया है। जिससे मजदूरों में विश्वास बढ़ा है।
परन्तु रैयत स्थानीय बेरोजगार संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय ग्रामीण पिछले 26दिसंबर बुधवार से कोल वाशरी का चक्का जाम कर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हैं। जिस कारण कोल वाशरी बंद है। और मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। प्रबंधन बंद कोल वाशरी को तत्काल चालू कर मजदूरों को काम दे नहीं तो हाजिरी देना होगा।
जुलूस में सबुर गोराई, पूर्व पार्षद बिरेंन गोराई, सोनू गोराई, राज किशोर महतो, ललित महतो, अशोक महतो, हराधन रवानी, मोहन रवानी, चंदन मल्लिक, साधन धिबर, महेंद्र कुमार,
आदि उपस्थित थे।
