झरिया । सोमवार की देर रात झरिया थाना क्षेत्र के लोदना मोड़ पांच नंबर क्वार्टर में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और 70 हजार रुपए नगद, 7-8 लाख रुपए के आभूषण समेत अन्य सामान चुराकर फरार हो गए । घटना का संबंध में बताया जाता है कि चोरों ने अभिनंदन पासवान के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नगद चुरा लिया । मामले को लेकर पीड़ित अभिनंदन पासवान ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे अपने परिवारजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे । सादी समारोह से जब रात लगबजग 11 : 30 बजे वापस घर आया तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है । इसके बाद मैं दौड़कर पीछे के दरवाजे से घर जाने के लिए गया तो देखा कि पीछे का दरवाजा भी खुला हुआ है । अंदर जाने पर अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे करीब 7-8 लाख रुपये के जेवर और 70 हजार रुपये नकद गायब थे । जिसके बाद 100 नम्बर पर डायल पर पुलिस को मामले की जानकारी दी । जानकारी मिलते हीं झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई ।उन्होंने कहा कि मामले की लिखित शिकायत झरिया थाना में की गई है ।
