धनबाद । धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत लाहबनी धैया में रविवार की शाम तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक महिला का नाम मुन्नी देवी है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि काली मंदिर लाहबनी के समीप एक तालाब में महिला कपड़ा धोने गई थी। जिसके बाद महिला के घर नही लौटने पर परिजन खोजबीन में निकले। खोजबीन के दौरान महिला का शव तालाब में तैरता दिखा। इसके बाद परिजन महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।
