धनबाद । गुरुवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के बरटॉड बस स्टैंड शिव मंदिर के समीप एक शव मिला । जिसके बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धैया निवासी छोटू नामक व्यक्ति के रूप में हुई है । जिसके बाद मामले की सूचना सदर पुलिस को दे दी गई है।प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि छोटू एक टेंपो चालक है । जो धैया में भाड़े के मकान पर रहता था। वह देर रात से घर नहीं गया था। जिसे परिजन खोजबीन करने में जुटे हुए थे। वहीं छोटू के शव को गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस व उसके परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है । जिसके बाद सदर पुलिस मौके पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे के कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *