धनबाद । अरशद आलम उर्फ बबला खान गोली कांड मामले में पुलिस ने आरोपी सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। बैंक मोड़ थाना में पुलिस ने प्रेस वार्ता का मामले की जानकारी दी है। वही पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। गठित टीम के द्वारा चालित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल एवं अन्य सामान को पुलिस ने जप्त किया था। वही पुलिस ने आरोपी सलीम खान को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से खून से सना एक पिस्टल, एक मैगजीन, बैरल में फंसा एक खोखा, एक डब्बा स्पेशल गोल्ड सिगरेट, एक बैरल लगा डबल बैरल देसी कट्टा, दो मिस फायर गोली बरामद की गई है। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व असद आलम उर्फ बबल खान को नया बाजार के समीप गोली मार कर घायल कर दिया गया था जिसे आनन- फ़ानन में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *