निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा प्रदेश के महिलाओं को मईया सम्मान योजना के तहत प्रत्येक माह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता के रूप में दे रहे थे। इसी बीच बीते शाम 14 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक में मईया सम्मान योजना एक हजार से बढ़ाकर 25 सौ रुपए करने की स्वीकृति दी गई। जिसके बाद से प्रदेश की महिलाओं में काफी उत्साह देखा ज रहा है। आज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में पार्टी के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मेरी मरांडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग जिले के महिलाओं को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और हेमन्त सोरेन को धन्यवाद दिया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ दुबे, प्रवक्ता देवाशीष मिश्रा, उपाध्यक्ष सागिर खान, साकेत सिंह व पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। वही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कैबिनेट की बैठक में मईया सम्मान योजना की राशि को एक हजार रुपए से बढ़ाकर 25 सौ रुपए कर दिए हैं जिससे राज्य की महिलाओं में काफी हर्ष का माहौल है।
आज हमलोग जिला कार्यालय में महिलाओं व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसके साथ ही अब हमलोग गांव गांव जाकर जिसे इस योजना का लाभ नही मिल रहा है, उसे लाभ दिलाने का काम करेंगे। वही पार्टी के उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ दुबे ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों के महिलाओं को बुलाकर हेमन्त सोरेन के द्वारा मईया सम्मान योजना की राशि को बढ़ाकर 25 सौ करने की जानकारी दी गई और महिलाओं को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। जिसे सभी लोगों ने सराहा है। सभी लोग मुख्यमंत्री को बधाई और धन्यवाद दे रहे हैं। इस मौके पर गुलशन आरा, डोली बास्की, नगर अध्यक्ष किशोर रवानी, विजय रावत, मुन्ना दास, रहीम अंसारी, मुखिया कमल, नरेंद्र मुर्मू, अभिलाष मरांडी,
बाईट 1: मेरी मरांडी जे एम एम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जामताड़ा
बाईट 2: रविन्द्र नाथ दुबे जे एम एम जिला उपाध्यक्ष जामताड़ा
