धनबाद । दैनिक मजदूरी करने वाले साइकिल एवं रिक्शा-ठेला चालकों के साथ-साथ आवारा पशुओं के सिंग पर रेडियम स्टीकर चिपकाकर रात्रि कालीन दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर लगाम लगाने की मुहिम की शुरुआत गोविंदपुर में की गई जिसका नेतृत्व लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया।
वहीं न्यूज़ 22 स्कोप से बात करते हुए राजेश जायसवाल ने बताया कि आए दिन एनएच पर सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिलती है जिसमें जिसमें सबसे अधिक मौत एक्सीडेंट को रोकने की कोशिश में होती है। आमतौर पर साइकिल ठेले में कोई हेड लाइट नहीं होती ।आवारा पशु सड़क पर धमाचौकड़ी करते रहते हैं, ऐसे में वाहन सवार उसे बचाने के चक्कर में या कई दफा अचानक सामने आ जाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और इसमें न सिर्फ साइकिल एवं ठेला चालकों आवारा पशुओं की मौत होती है बल्कि दूसरी तरफ धक्का मारने वालों वाहनों के चालकों एवं सवार भी मौत के मुह में चले जाते हैं।इस तरह की दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से साइकिल ठेला एवं आवारा पशुओं के सिंग पर रेडियम स्टीकर चिपकाकर जान बचाने की मुहिम शुरू की गई है और इसमें आम लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
