भगतडीह । झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला गायत्री मंदिर के समीप मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे, घटना का वीडियो हुआ वायरल । मामले में एक ओर पलाई गोदाम में कार्यरत मजदूर व कर्मी है, वहीं दूसरी ओर से स्थानीय युवक। घटना में स्थानीय युवक सनी मंडल व प्लाई गोदाम कर्मी संजय नामक युवक चोटिल । मामले को लेकर गोदाम संचालक आडवाणी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से स्थानीय युवक नशे में धुत होकर गोदाम के मेन गेट पर आकर खड़े हो जाते हैं व गोदाम में काम कर रहे कर्मियों से गाली गलौज करते हैं ।
कर्मियों द्वारा मना करने पर युवक उग्र हो गए और मारपीट करने लगे। वही दूसरे पक्ष के स्थानीय युवक सनी मंडल का कहना है कि प्लाई कारखाना के एक कर्मी ने मेरा मोबाइल छीन लिया । मैंने जब मोबाइल मांगा तो सभी कर्मी मिलकर मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे । वही स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। स्थानीय लोगों द्वारा भी दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है । खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है ।
