लालटू मिठारी

बलियापुर: आमझर मोड़ स्थित लक्ष्मी हार्डकोक भट्ठा में बुधवार की अहले सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसी हार्डकोक भट्ठा के मजदूर 55 वर्षीय प्राण रजवार की करंट लग जाने से मौत हो गई। मृतक दुधिया रजवार टोला का रहने वाला है। उक्त भट्ठे में फायरमैन का कार्य करता था। प्रबंधन द्वारा उक्त शव को एंबुलेंस द्वारा ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच भट्ठा कर्मियों ने इसका विरोध कर दिया। मुआवजा की मांग करने लगे। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। दुधिया आमझर समेत आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। मुआवजा की मांग को लेकर भट्ठा के मुख्य गेट को जाम कर दिया। धरना पर बैठ गए।
कैसे घटी घटना — मजदूर आए दिन की तरह नाइट डियूटी पर मंगलवार की रात पहुंचे। अहले सुबह साढ़े पांच बजे डियूटी के दौरान मृतक पानी का मोटर पंप बंद करने के लिए स्वीच को दबाया। इतने में वह करंट की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। भट्ठा कर्मियों ने कहा कि यदि स्वीच बोर्ड का स्टेंड जमीन पर स्थाई रूप से होती तो इस तरह की घटना नहीं होती। भट्ठा में इलेक्ट्रीशियन भी नहीं था। जिससे प्रबंधन की लापरवाही की बात कही जा रही है।
हुई वार्ता –देर शाम को प्रबंधन वह ग्रामीणों के बीच मुआवजा को लेकर घंटा वार्ता हुई जिसमें प्रबंधन द्वारा मृतक के परिजनों को साढ़े बारह लाख मुआवजा वे जाने के बाद ही मामला शांत हुआ। बलियापुर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। समझौता वार्ता में भाकपा माले नेता चन्द्रेव महतो, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, झामुमो नेता युधेश्वर सिंह, झामुमो केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य धरनीधर मंडल, झामुमो जिला सचिव मन्नू आलम, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, आशीष महतो, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया धर्मेंद्र रवानी, मुखिया उत्तम चौबे, विजय रजक, अनवर अली खान, मुखिया दिलीप कुमार महतो, अख्तर अंसारी, रफीक अंसारी, ताहिर अंसारी, इल्ताफ अंसारी, ईदू अंसारी, कुमार महतो, विजय रजक, खैरून निशा, विष्णु महतो, गोउर मंडल, संतोष रवानी, निर्मल रजवार, प्रेम महतो, नयन ठाकुर, अजय महतो, शिव कुमार सिंह, सुबल मल्लिक, संतलाल प्रमाणिक, अभिनाश महतो, हुबलाल रजवार, जयदेव महतो, अरूण रजवार, रामप्रसाद रजवार, खालीद अंसारी, मुखिया गणेश महतो, निताई रजवार, दिवाकर महतो के अलावे थाना प्रभारी आशीष भारती मौजूद थे।
परिवार की स्थिति — मृतक प्राण रजवार एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था। पत्नी सालकु देवी, तीन पुत्र दीपक रजवार, प्रदीप रजवार व मिथुन रजवार पुत्री गुड़िया देवी का रो रो कर बूरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *