धनबाद । धनबाद में चोरों के हौसले काफी बुलंद है, चोर घर दुकान से में तो चोरी की घटना को अंजाम दे ही रहे हैं साथ ही साथ भगवान के मंदिर को भी निशाना बना रहे हैं और मंदिरों में चोरी कर रहे हैं । ताजा मामला धनबाद थाना क्षेत्र के झारुडीह में गुरुवार की देर रात चोरों ने हनुमान मंदिर को अपना निशाना बनाया। जहां चोरों ने हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि झारुडीह स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने दानपेटी तोड़कर हजारों की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मंदिर के पुजारी ने शुक्रवार को सदर थाना को दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुचकर छानबीन के जुट गई है।
