झरिया । गुरुवार की दोपहर झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहिर स्थित 7 नंबर तालाब मे एक नाबालिक का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई । जंगल में लगे आग की तरह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और खबर मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग घटना स्थल पर जुट गए । स्थानीय लोगों ने फोन पर घटना की जानकारी झरिया पुलिस को दी । सूचना मिलते ही झरिया पुलिस पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला । मृतक किशोर की पहचान भागा बाजार इमाम बाड़ा के समीप रहने वाले लगभग 14 वर्षीय शैयद रेहान अली के रूप मे हुई । स्थानीय लोगों के अनुसार रेहान अपने मामा के घर रहता था। बताया जाता है कि बरनपुर, बंगाल मे उसके पिता के निधन के बाद से ही वो अपने मामा के साथ भागा स्थित घर मे रहता था और वह बुधवार की रात से ही घर नहीं लौटा था । गुरुवार को उसका शव तालाब मे तैरता हुआ मिला । वही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को लोगों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने नही दिया । लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की बात कह झरिया- सिंदरी मुख्य मार्ग को भागा मोड़ के समीप जाम कर दिया । जिस कारण सड़क पर काफी संख्या में गाड़ियां खड़ी हो गई और सड़क मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया ।

निर्माणाधीन तालाब में काम करवा रहे ठेकेदार ने मिट्टी मंजिल के लिए दिए 30 हजार जिसके बाद हटा जाम,,,,,
मौके पर पहुंचे झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन की ओर से मिलने वाली मदद राशि दिलवाने का आश्वासन दिया । वहीं निर्माणाधीन तालाब में काम करवा रहे ठेकेदार ने तत्काल मदद के रूप में मृतक के परिजन को 30 हजार रुपये का सहायता राशि दिया, तब जाकर सड़क से जाम हटाया गया।

बुधवार की दोपहर को बेटा घर से गया था बाहर, मृतक की माँ,,,,,,
मृतक रेहान की माँ सोनी आरा ने बताया कि बुधवार की दोपहर को मेरा बेटा घर से बाहर गया था और देर रात तक वापस नही लौटा तो आस- पास खोजबीन किया, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी रेहान का पता नही चला । रेहान पास के ही डेकोरेटर में काम करता था, लेकिन बुधवार को वह काम पर नही गया था। मृतक रेहान की तीन बहन है, रहनुमा, फिरदौस, शैरोन । वही माँ समेत अन्य परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *