धनबाद । नगर निगम कार्यालय के बाहर फुटपाथ दुकानदार एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजित की गई है । जिसमें विभिन्न मांगों के लेकर नगर निगम के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन किया। फुटपाथ दुकानदार नेता रामनाथ सिंह ने मीडिया को बताया कि फुटपाथ दुकानदार को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए उन्हें पशुपालन अस्पताल में समुचित व्यवस्था कराकर बसाया जाए ताकि मेंन सड़क पर जो सब्जी और फल दुकानदार है वह सभी दुकानदार पशुपालन अस्पताल में अपना दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण कर सकते हैं। पशुपालन अस्पताल कैंपस पूरी तरह से खली और झाड़ी से भरा हुआ है उन्हें साफ कर कर पुलिस लाइन फुटपाथ दुकानदारों को बसाने का कार्य करें। क्योंकि यहां की दुकानदारों को नगर निगम के द्वारा आश्वासन दिया गया था और उसे आश्वासन को आज कई साल हो चुके हैं ऐसे में उन सभी दुकानदारों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए नगर निगम आए दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर उनकी रोजी-रोटी पर डंडा चलाने का काम करते हैं।

इसलिए आज फुटपाथ दुकानदार नगर निगम के खिलाफ एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। फुटपाथ दुकानदार श्यामल मजूमदार ने मीडिया को बताया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र के फुटपाथ दुकानदार पथ विक्रेताओं को जगह-जगह स्थाई रूप से रोजगार की व्यवस्था न हो जाए तब तक शहर के एक भी जगह से पथ विक्रेताओं को हटाकर रोजगार हीन न किया जाए। नगर निगम द्वारा विलंबित टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन कराया जाए। फुटपाथ दुकानदार पथ विक्रेता आजीविका का संरक्षण एवं विनियमन अधिनियम 2014 के सभी प्रधानों के समीक्षा हेतु अभिलंब एक सेमिनार आयोजित किया जाए तथा रोड के दुकानदारों को नगर निगम द्वारा जो घेराव किया गया है उसी के अंदर छोटा-छोटा दुकान बना कर दिया जाए। इन्हीं तमाम मांगों को लेकर आज एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *