धनबाद । टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत से बुधनी हटिया के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने एक महिला को पेट में चाकू घोप दिया। जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि घर लौट रही आदिवासी महिला को अज्ञात हमलावरों ने चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

यह है मामला,,,,
धनबाद जिले के टुंडी थाना अंतर्गत सिंदवारीटांड गांव निवासी रामलाल हांसदा की पत्नी सिमोती हांसदा राजगढ़ बुधनी हटिया से माड़ी बेंचकर अपनी घर लौट रही थी। तभी सिंदवारीटांड मोड़ के समीप घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने महिला के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को टुंडी सीएचसी ले गए। जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज कर चिकित्सकों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया है। वही मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *