निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा : जामताड़ा पुलिस परिवार की ओर से 30 अगस्त शुक्रवार देर शाम को दुलडडीह स्थित नगर भवन में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां निवर्तमान एस पी अनिमेष नैथानी को विदाई दी गई, वहीं वर्तमान एस पी डॉ एहतेशाम वकारीब का स्वागत किया गया। सबों ने वर्तमान और निवर्तमान पुलिस अधीक्षक को फूल माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर निवर्तमान एस पी की धर्मपत्नी भी मौजूद थी। वहीं इस समारोह में व्यवहार न्यायालय जामताड़ा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधाकृष्ण, डी सी कुमुद सहाय, कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश, जामताड़ा वन प्रमंडल पदाधिकारी, पुलिस मुख्यालय एडिशनल एस पी अमित कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी, जामताड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी, साइबर अपराध थाना डी एस पी अशोक कुमार राम, नाला एस डी पीओ, सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, समाज सेवी राजेन्द्र शर्मा, सभी इंस्पेक्टर, सभी थाना के प्रभारी, जिले के गणमान्य नागरिक, व पुलिस के अन्य पदाधिकारी के साथ ही पुलिस बल मौजूद थे।

मौके पर वक्ताओं ने निवर्तमान एस पी अनिमेष नैथानी के कार्यकाल को सराहा है। सभी ने एस पी की स्वास्थ्य जिवन की कामना करते हुए उच्च पद पर आसीन हो इसके लिए भगवान से प्रार्थना की। वही निवर्तमान एस पी जिले वासियों समेत पदाधिकारियों और मीडिया बंधुओं को धन्यवाद देते हुवे कहा कि सभी का सहयोग भरपूर मिला है। इस जिले में काम करके बहुत अच्छा लगा। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, सभी के सहयोग के लिए मैं तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि मुझसे किसी का मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद कभी नहीं हुआ है। यहां की यादें यहां के लोग मेरे दिल में सदा रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *