निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज रानीडीह पंचायत श्यामपुर मोड़ से तीसरा दिन का जन जागरण पदयात्रा प्रारंभ हुआ। यह यात्रा रानीडीह और सुखजोडा पंचायत के तरणी ,रानीडीह सिलदहा, बादकुली मोहली टोला, परबतपुर, भालसुंधा, गोलपहड़ी, जुर्गुडीह होकर तीसरे दिन की यात्रा संपन्न हुआ। आजसू के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने कहा की आज की हेमंत सरकार ने पांच लाख नोकरी का वादा कर के छात्र और युवाओं के साथ वादा खिलाफी और छलाने का काम किया। झूठा वादा कर के सरकार तो बना लिया लेकिन सरकार बनते ही धोखा दे दिया। झारखंड के युवाओं को समझ बूझ कर इस बार वोट करना है। आज जामताड़ा विधानसभा की इतनी भयानक स्थिति हो गई है, कि आप आदिवासी गांव में सड़कों की स्थिति को खुद देख सकते हैं। यहां के नौजवान बेरोजगार ठगा सा महसूस कर रहा है।
शिक्षा की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां के नौजवानों को शिक्षा के लिए बाहर जाकर के आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। जामताड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी लचर और बेकार हो गई है कि गरीबों को अपने इलाज के लिए भी तरसना पड़ रहा है ।स्थानीय विधायक सिर्फ भोपू बजा करके घूमने का कार्य कर रही है।
आज हम जामताड़ा के गांव गांव जा कर देखे, तो ताजुब लगा की कैसे बाप बेटा मिलकर विकास के साथ गंदी राजनीति किया है। हर गांव में लोगो का भरपूर साथ मिला और जनता ने वादा किया की इस बार जामताड़ा से बाप बेटा को खदेड़ कर मधुपुर भेजने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष निमाई चंद्र सेन, आदिवाशी मोर्चा जिला अध्यक्ष माने बेसरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीतामुनी हांसदा जामताड़ा ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह और तरुण मंडल, रमेश पंडित, महिंद्र पंडित, जितेंद्र मंडल सुभाष यादव,सलाउद्दीन अंसारी,साजिद अंसारी इमामुद्दीन अंसारी, राकेश रवानी, भुवन दे आदि मौजूद थे।
