निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । सड़कों में वाहन दुर्घटना रोकने को लेकर जामताड़ा पुलिस अब पूरी तरह से मुस्तैदी से काम करना शुरू कर दिया है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक अब सावधान हो जाएं। पुलिस के द्वारा जिले के विभिन्न सड़कों पर ब्रेथ एनालाइशिस के माध्यम से जांच अभियान की शुरुआत कर दी है। मंगलवार देर शाम से सदर थाना क्षेत्र के पसोइ में गोविंदपुर, साहेबगंज स्टेट हाइवे में प्रशिक्षु डी एस पी चंदशेखर ने नेतृत्व में ट्रक व चार पहिया वाहनों की जांच किये हैं। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजेश मंडल समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
मौके पर प्रशिक्षु डी एस पी चंदशेखर ने बताया कि झारखण्ड पुलिस महानिदेशक के द्वारा निर्देश के आलोक में और जामताड़ा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के दिशा निर्देश पर जिले के सभी सड़कों पर मोटरसाइकिल, चार पहिया व बड़े वाहनों के चालकों के ब्रेथ एनालाइशिस के माध्यम से जांच करें कि कहीं वाहन चालक शराब व अन्य मादक पदार्थों का सेवानकर वाहन तो नही चला रहे हैं। शराब पीकर व अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने पर पकड़े जाने से आर्थिक जुर्माने के साथ ही कानूनी करवाई भी पुलिस के द्वारा की जायेगी। आगे उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना न हो इसके लिए यह जांच अभियान की शुरुआत की गई है।
