अजय कुमार जीतू

कतरास । “कारवां बढ़ता चला, लोग जुड़ते गए” इसी बात को चरितार्थ करता कोयलांचल में पाठशाला की कहानी।महज दो कमरों और 10 बच्चों से प्रारंभ हुई पाठशाला आज हजारों बच्चों तक शिक्षा की अलख जगाने में कामयाब हो रही है l इसी कड़ी में पाठशाला 2022 में स्थापित नई शाखा निचीतपुर में बीसीसीएल महिला मंडली ,वाशरी डिवीजन (आशा किरण महिला समिति) द्वारा बेंच डेस्क प्राप्त हुए ।समिति के तरफ से श्रीमती कुमारी अर्चना , श्रीमती मीना कुमार और मधुमिता बंधोपाध्याय धनबाद से कतरास पहुंचे ।

बच्चों के लिए मिठाइयां, उपहार और बैठने के लिए नए बेंच डेस्क बच्चों को सौंपा । इस आयोजन में बच्चों ने स्वागत गीत गाया साथ ही साथ अपनी तरफ से मनमोहक प्रस्तुति प्रदर्शित की lश्रीमती अर्चना ने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने की सलाह दी और कहा कि कई लोगों के लिए अपने बच्चों को पढ़ाना बहुत मुश्किल होता है लेकिन पाठशाला इतने बच्चों को पढ़ा रहा है या अपने आप में बड़ी बात है ।
शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नहीं जो पाठशाला और उसके संस्थापक देव कुमार वर्मा वर्षों से करते आ रहे हैं ।

इस आयोजन में मुख्य रूप से पाठशाला ट्रस्ट की महामंत्री श्रीमती मधु देवी तथा पाठशाला के शिक्षक गण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *