निशिकांत मिस्त्री
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नाकामियों से लोगों को कराया अवगत, नाला विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान
जामताड़़ा । नाला विधानसभा क्षेत्र में भारी मतों से कमल खिलाने के संकल्प के साथ मंगलवार को भाजपा के वरीय नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान हेमंत सरकार की नामामियों से भी लोगों को अगवत कराया गया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीरेंद्र मंडल ने इस अवसर पर कहा कि ये सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। झारखंड को बचाने के लिए, आदिवासियों की रक्षा के लिए, युवाओं को नौकरी-रोजगार और महिलाओं को सम्मान के लिए इस सरकार को उखाड़़ फेंकना होगा। बीजेपी युवाओं को नौकरी-रोजगार और महिलाओं को सम्मान देगी। ये सरकार नौकरी-रोजगार के नाम पर लोगों को ठगने का काम की है। अब मंईयां योजना के माध्यम से झामुमो-कांग्रेस-राजद से जुड़े बिचौलिए महिलाओं का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। चुनाव नजदीक आते ही युवाओं और महिलाओं को नौकरी के सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं। महिलाओं को मुफ्त राशि का प्रलोभन सरकार दे रही है।
हालांकि सबको पता है कि सरकार बनने के साथ ही इनकी सारी योजनाएं हवा-हवाई साबित होती है। सत्ता में आने के लिए हेमंत सोरेन ने पांच लाख युवाओं को नौकरी का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी युवाओं को ये सरकार नौकरी नहीं दे सकी। जब युवाओं ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उन्हें पुलिस द्वारा लाठियों से पिटवाया गया, महिलाओं पर भी पत्थरबाजी की गई। नाला विधानसभा क्षेत्र में ही अधिकांश सड़कें जर्जर हैं, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल की व्यवस्था नहीं है। बेहतर शिक्षा के लिए बच्चों को कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।
अस्पतालों की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। रात में अगर किसी को इमरजेंसी पड़ जाए और वह अस्पताल चला जाए तो वहां डॉक्टर ही नहीं मिलेंगे। ऐसे में मरीज मजबूरीवश निजी क्लीनिक में इलाज कराने को विवश हैं। इस सरकार को झारखंड की जनता से कोई मतलब नहीं रह गया है। वोट बैंक के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों की समर्थक बनकर यह सरकार रह गई है। सरकार समर्थित माफियाओं के साथ मिलकर ये घुसपैठिए मूलवासियों और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और यह सरकार माफियाओं को अपना मौन समर्थन दे रही है। इस मौके पर प्रभास हेंब्रम, निपेन सिंह, वरुण मंडल, गोपाल महतो, निवास यादव, श्यामल मंडल, अजीत यादव, रंजीत मरांडी, विश्वनाथ दास, शिवधान मरांडी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
