राजेश दुबे

टेकलाल बाबू के धरती को सुंदर तरीके से सजाएंगे और सवारेंगे, झारखंड के हक के आवाज को सदन में ले जाकर मजबूती से बुलंद करेंगे : जयराम महतो

विष्णुगढ़ | झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के (जेएलकेएम) सुप्रीमो जयराम महतो के हजारीबाग जाने के क्रम में विष्णुगढ़ सात माइल मोड़ में पार्टी कार्यकर्त्ताओ ने भब्य स्वागत किया.इस दौरान जयराम महतो ने कहा कि मांडू की धरती पावन धरती है, झारखंड आंदोलनकारी नेता टेकलाल महतो की जन्मभूमि और कर्म भूमि है, जिसे मैं नमन करता हूं. आज मांडू विधानसभा जेवीकेएसएस और जयराम महतो की पार्टी के आने के बाद मांडू विधानसभा हॉट सीट माना जा रहा है। के सवाल पर कहा कि. विधानसभा चुनाव के बाबत क्षेत्र दौरा की जा रही है,ताकि लोगों से मिल सके लोगों की समस्याओं को जान सके. और 30 साल पुरानी पार्टियां जो क्षेत्र में कार्य किए हैं वह भी देख सके.और लोगों को दिखा सके,पार्टी कार्यकर्ताओं ने विष्णुगढ़ का अंचल और प्रखंड कार्यालय मैं बढ़ रही मनमानी के खिलाफ जयराम महतो को अवगत कराया, जिस पर जयराम महतो ने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र आंदोलन की भूमि है टेकलाल महतो की भूमि है अगर यहां प्रशासन अपनी मनमर्जी करती है तो यह बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावे भी कई लोगों ने जयराम महतो से मिलकर खुशी जाहिर की. स्वागत करने वालों में पार्टी के ,केंद्रीय संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद उर्फ माही पटेल,मुकेश कुमार,सन्नी कुमार,प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो,उपाध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, सुरेश कुमार,विशेश्वर कुमार,धानेश्वर महतो, मुकेश कुमार,नवरत्न कुमार,के अलावे चेडरा मुखिया निर्मल कुमार, वाकई कंडक्टर व आसपास के लोग जयराम महतो के विष्णुगढ़ आगमन पर खुशी जाहिर की है.विष्णुगढ़ में जयराम महतो के आने के बाद प्रतिद्वंदियों में खलबली की बात कही जा रही है . कुछ लोगों में यह भी चर्चा है कि झारखंड विधानसभा में मांडू विधानसभा क्षेत्र पर पता करना काफी कठिन और मुश्किल भी है, और ऐसे में अगर इस सीट पर जयराम महतो की उम्मीदवारी होती है तो कई राजनीतिक दलों के पसीने छूट सकते है. बहरहाल फिलवक्त जेबीकेएसएस/ जेकेएलएम से मांडू के कौन दावेदार होंगे यह भविष्य के गर्त में है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *