झरिया । मंगलवार की रात झरिया थाना क्षेत्र के झरिया- सिंदरी मुख्य मार्ग बनियहीर के समीप बीच सड़क पर गोफ बन गया और जिससे तेजी से गैस रिसाव होने लगा । गैस रिसाव को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है । वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना झरिया पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा के लिहाज से गोफ़ के स्थान को बेरीकेटेड कर दिया गया ।
