धनबाद । बुधवार की देर शाम सीबीआई की टीम ने धनबाद में एक बार फिर दबिश दी है। जहां धैया के चंचनी कॉलोनी स्थित रामनिवास नंबर 7 में कोल कारोबारी अनिल सांवरिया के घर पर छापेमारी कर रही है । बताया जा रहा है कि देर शाम से ही छापेमारी चल रही है। सूत्रों की माने तो आईटी अधिकारी रिश्वतखोरी मामले को लेकर सीबीआई की टीम ने अनिल सांवरिया के घर में दबिश दी है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी है, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है । हालांकि सीबीआई की ओर से मामले को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है ।
