धनबाद । मंगलवार कोअसर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरेन्द्र सिंह ने पुटकी कुमारेश्वर शिव मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में किया महा प्रसाद का वितरण
धनबाद: असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरेन्द्र सिंह पुटकी बाज़ार स्थित कुमारेश्वर शिव मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के समापन में उपस्थित हुए। इस महोत्सव का समापन भव्यता और श्रद्धा के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। श्री हरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में प्रेम, करुणा, और शांति के महत्व पर जोर दिया, जो कि भगवान श्री कृष्ण के संदेश का मूल है। श्री सिंह ने युवाओं को भी भगवान कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
श्री हरेन्द्र सिंह ने अपने लक्ष्य “धनबाद फर्स्ट” के बारे में कहा, “धनबाद फर्स्ट हमारा सामूहिक प्रयास है, जिसमें हम सब मिलकर अपने शहर को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि 2029 तक धनबाद को एक ऐसा मॉडल शहर बनाना, जहां हर व्यक्ति को उन्नति और खुशहाली के समान अवसर मिलें।” सभा में लोगों से एकत्र की गई जानकारी और सुझावों का उपयोग करके एक समग्र विजन ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा, जिसे शहर के विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों और सरकारी निकायों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
