निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । श्री श्री गणेश पूजा आयोजन समिति की बैठक गांधी मैदान के बगल में हुई। बैठक में मुख्य रूप से कमेटी का विस्तार किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से चंचल भंडारी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा संजय नरनोलिया को कार्यकारी सचिव चुना गया। इस दौरान मेला के सफल आयोजन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 7 सितंबर से गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसको लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है। मेला के दौरान की जाने वाली व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि पंडाल के अंदर तथा बाहर पुलिस बल के जवान के अलावे प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाएंगे ताकि पंडाल के अंदर आने जाने वाले को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
वही मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की भी सहमति बनी और शरारती तत्वों पर निगरानी रखने के लिए मेला के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा गया। इस दौरान लाइट सजा के अलावे रक्तदान शिविर के आयोजन पर भी चर्चा की गई। बैठक में सदस्यता शुल्क के अलावे कई अन्य इंतजाम पर भी चर्चा हुई जिस पर कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया। संजय नरनोलिया ने बताया कि 10 दिनों तक गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मेला में मनोरंजन के लिए अभी से ही समान का आना प्रारंभ हो गया है तरह-तरह के झूले मेले में मंगाए जा रहे हैं यही नहीं कई नए प्रकार के मनोरंजन के साधन भी मंगाए जा रहे हैं। बताया कि इस बार मेला में बंगाल,उत्तर प्रदेश तथा बिहार के दुकानदार भी अपनी दुकान लगाएंगे। इस दौरान काफी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।
