निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नगर स्थित आजाद पाड़ा के माय छोटा प्ले स्कूल के प्रांगण में योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव जन्माष्टमी के शुभ अवसर पे बड़े ही उत्साह पूर्वक स्कूल परिवार की और से छोटे-छोटे नन्हे- मुन्ने बच्चे- बच्चियों को भगवान श्री कृष्ण, माता राधे के रूप में परिधान से सजाया एवं सावरा गया। वही बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के जीवनी से आधारित स्मार्ट क्लास के द्वारा बाल्यावस्था के चलचित्र के द्वारा अवगत कराया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षका गण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। स्कूल प्रबंधन के संरक्षक दीपक दुबे ने बताया कि माय छोटा प्ले स्कूल जामताड़ा का उद्देश्य ही है कि बच्चों के बिच छोटे-छोटे आयोजन के द्वारा शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक , सामाजिक पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से उन्हें अवगत कराना एवं एक बेहतर एवं सुसज्जित बाल्यावस्था का निर्माण करना।
