निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भाजपाइयों ने एसपी आवास के समक्ष हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से बीते 23 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित राज्यव्यापी कार्यक्रम युवा आक्रोश रैली के क्रम में हेमंत सरकार की ओर से पुलिस ने दमनकारी नीति अपनाकर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज आंसू गैस छोड़े जाने के विरोध म करते हैं, युवा आक्रोश रैली में हेमंत सरकार के बर्बरता पूर्ण दमनकारी नीति के विरोध में जामताड़ा नगर, गौरेनाला मंडल, मिहिजाम नगर तथा जामताड़ा ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एसपी आवास के सामने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।
उन्होंने कहा गया कि राज्यभर के युवा हेमंत सरकार के द्वारा नौकरी देने और बेरोजगारी भत्ता देने के वादा खिलाफी देने के विरोध में रांची के मोरहाबादी मैदान में शांतिपूर्ण चल रहे युवा आक्रोश रैली में हेमंत सरकार के सारे पर पुलिस प्रशासन ने जिस पर बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठियां और आंसू गैस के गोली चलाई, अति निंदनीय है। 23 अगस्त झारखंड के इतिहास में काला अध्याय के रूप में जाना जाएगा। रांची के मोराबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मंडी के संबोधन खत्म होते ही जिस प्रकार हेमंत सरकार के इशारे पर पुलिस ने लाठियां भाजना शुरू की और आम जनों पर युवाओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस प्रकार आंसू गैस के गले पानी की बौछार और लाठियां बरसाई गई। इन सब मुद्दों को लेकर राज्य भर के लोगों में काफी आक्रोश है। इन सब बातों के विरोध में राज्यभर में एसपी आवास, एसडीओ आवास एवं थानों के समक्ष हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जा रहा है। आज इसी निमित्त भारतीय जनता जामताड़ा की ओर से एसपी आवास के सामने हेमंत सोरेन का पुतला दहन का किया गया। मौके पर मुख्य रूप से जामताड़ा नगर अध्यक्ष गोर बावरी, सतीश सिंह, मनोज गोस्वामी, महेंद्र मंडल ,गुड्डू रावत ,शंकर यादव, राजेश यादव, बुम्बा मिश्रा, लखविंदर सिंह, बृजेश राउत, सुनील हांसदा, आभा आर्या,कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुल रकीब अंसारी, सतीश सिंह, शेखर भैया, रंजीत राणा, श्यामल मंडल, सुप्रकाश चौधरी,संतोष मंडल,सागर बाउरी,वरुण मंडल,मनोज भंडारी,शंकर यादव,ब्रजेश राउत,जीत दुबे,संतोष बाउरी,प्रीतम गुप्ता,बबलू महतो,लखिन्द्र सिंह उपस्थित थे।
