राजेश दुबे
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपिटो पंचायत के करमाटांड़ के 32 वर्षीय युवक विनोद यादव पिता प्रयाग यादव की मौत नागपुर के पाण्डुराना में एक बस दुर्घटना के दौरान हो गई । घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि विनोद विगत 15 वर्षों से नागपुर में फर्नीचर का कार्य करते थे । लेकिन शनिवार को बस द्वारा कार्यस्थल जाने के दौरान बस गहरी खाई में गिर गया, जिसमें बस में यात्रा कर रहे लगभग 39 लोग घायल हुए थे जिसमें 16 की हालत गंभीर हो गई थी वहीं पांच की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जिसमें विष्णुगढ़ प्रखंड के विनोद यादव भी शामिल थे जिनकी मौत घटनास्थल से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के दौरान हो गई थी ।नागपुर से एंबुलेंस सेवा द्वारा शनिवार को मृतक का शव उसके आवास पहुंचते ही परिजनों की चितकार से पूरा गांव शोक में डूब गया । शव को देखते ही पत्नी का बुरा हाल था , दहाड़े मार मार कर रो रही थी वहीं मां के आंसू और पत्नी का चित्कार रुक नहीं रहा था ।
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय संगठन मंत्री माही पटेल उर्फ महेंद्र प्रसाद महतो का कहना है कि प्रवासी युवकों की मौत लगातार किसी न किसी कारण से प्रवास में हो रहा है, जो चिंता का विषय है । मृतक युवक के एक तीन वर्षीय बच्ची है । वहीं इसके दादा का कहना है कि घर संसार चलाने के लिए एकमात्र घर का युवक था । घटना की जानकारी के बाद शोक संतृप्त परिजनो से मिलने के लिए जेबीकेएसएस के प्रखंड उपाध्यक्ष शैलेंद्र पाठक,अलपिटो पंचायत के पंचायत समिति सदस्य घनश्याम पाठक,पूर्व पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, अशोक यादव घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है ।
