निशिकांत मिस्त्री
गांजा तस्कर की तलाश में गुवाहाटी एन सी बी की टीम पहुंची नाला थाना के सूर्यापनी गांव अभियुक्त फरार घर से बरामद लगभग 13 लाख और हथियार
जामताड़ा । गुवाहाटी एन सी बी की टीम गांजा तस्कर कालिपद्दो भंडारी को गिरफ्तार करने जिले के नाला थाना पहुँची। जहां जामताड़ा एस पी अनिमेष नैथानी ने नाला एस डी पी ओ व पुलिस बल के साथ एक टीम गठित की जो गुवाहाटी एन सी बी के मोहन राय व टीम के साथ संयुक्त रूप से नाला थाना क्षेत्र के सूर्यापनी गांव के कालिपद्दो भंडारी को गिरफ्तार करने उनके घर में दस्तक दी। लेकिन गांजा तस्कर कालिपद्दो भंडारी को इसकी भनक लग चुकी थी वो घर से फरार हो चुके थे। अनिमेष नैथानी ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुवाहाटी एन सी बी की टीम नाला थाना आई है। जिसके साथ नाला पुलिस की टीम के साथ संयुक्त रूप से अभियुक्त के घर छापेमारी की गई, अभियुक्त फरार पाया गया। लेकिन पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली। जहाँ से पुलिस टीम को उसके घर से तलाशी के दौरान घर में रखे एक थैला में एक पीस पिस्टल 7.65 mm, एक एयर गन 5.5 mm, 9 पीस जिंदा गोली 7.65 mm पिस्टल का और नगद 12 लाख 80 हजार रुपए बरामद हुआ है। बताते चलें कि गुवाहाटी में 16 मार्च 2024 को कांड संख्या 3/24 को धारा-8C/20, 9(b)ii (e)/25/29 NDPS Act 1985, जिसमे 1020 कि०ग्रा० गांजा बरामद हुवा था। जिसमें वांछित अभियुक्त कालीपदों भण्डारी, पिता-धनंजय भंडारी, सुर्यापानी गांव नाला थाना जिला-जामताड़ा का है। जिसके बाद एन सी बी गुवाहाटी की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कालिपद्दो भंडारी अपने घर में छुपे हुए है तथा अभियुक्त की सत्यापन एवं छापामारी हेतु नाला थाना आई।
