राजेश दुबे
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ के बेड़ा हरियारा पंचायत के ग्राम रमुआ में स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग हजारीबाग के द्वारा सामाजिक कुरीति निवारण योजना के अंतर्गत डायन प्रथा उन्मूलन को लेकर नुक्कड़ नाटक , नृत्य एवं संगीत के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। यह जागरूकता अभियान कार्यक्रम महिला उत्प्रेरणा केंद्र के द्वारा चलाया गया । नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर आम लोगों पर एवं ग्रामीण महिलाओं पर लग रहे डायन के आरोप से उन्हें निजात दिलाना है। इस जागरूकता कार्यक्रम अभियान में बेड़ा हरियारा पंचायत के उप मुखिया सह उप मुखिया के अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि डायन का आरोप किसी भी महिला के उपर नहीं लगाएं और न हीं किसी महिला को बदनाम करें। कहा कि आज सरकार के द्वारा डायन प्रथा को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाएं जागरूक हों। इस मौके पर एनजीओ महिला उत्प्रेरणा केंद्र की ओर से नुक्कड़ नाटक गीत एवं संगीत और नाटक के माध्यम से की गई। मौके पर मुख्य रूप से आंगनबाड़ी सेविका दुर्गा देवी , टीम लीडर सिलवंती नाग , मेघनाथ महतो , अंजलि नाग, सुमित्रा देवी , गौरी महतो , कृष्ण कुमार एवं दिनेश कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *