निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले के नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम केन्दुआटाँड़ के बोका पहाड़ी के नीचे झाड़ी के पास साईबर अपराध करने की गुप्त सूचना एस पी अनिमेष नैथानी को मिली जिसके बाद एस पी ने पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार राम (साईबर अपराध) के नेतृत्व में पु०नि०, चन्द्रमणि भारती, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की गईं। जिसमें दो शातिर अपराधि भीम मंडल, उम्र 27 वर्ष, पिता स्व० हरि मंडल, ग्राम झिलुवा, थाना नारायणपुर और पप्पु मंडल, उम्र 20 वर्ष, पिता स्व० जुगल मंडल, ग्राम सियाटाँड़, थाना करमाटाँड़ दोनों जिला जामताड़ा को फर्जी मोबाईल, सिम, ए०टी०एम० कार्ड, पासबुक, चेकबुक के साथ पकड़ा गया।
इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 49/24 दर्ज किया गया है। आज साइबर थाना में साइबर अपराध थाना के डी एस पी अशोक कुमार राम ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दिए हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम केन्दुआटाँड़ के बोका पहाड़ी के नीचे झाड़ी के पास साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी की गई। जिसमें भीम मंडल और पप्पू मंडल को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 9 मोबाईल, 11 सिम, एक ए०टी०एम० कार्ड, दो पासबुक, एक चेकबुक के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड दर्ज किया गया है और सभी को जेल भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि इन बदमाशों की अपराध शैली बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाईन काटने का मैसेज देकर तथा खुद को किसी बिजली विभाग का अधिकारी बताकर साईबर ठगी करना। वहीं प्राथमिकी अभियुक्त भीम मंडल, उम्र 27 वर्ष, पिता स्व० हरि मंडल, ग्राम झिलुवा, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा के विरूद्ध नारायणपुर थाना कांड संख्या 62/15, दिनांक 17.03.2015, धारा 406/420/467/468/471 भ०द०वि० एवं 66 में जेल जा चुका है।
