झरिया । झरिया चासनाला में एक पति ने पत्नी को दहेज के लिए जहर देकर मारने का प्रयास किया है। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया है । जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में महिला के परिजन ने मीडिया को बताया कि दहेज के लिए चासनाला निवासी अजय कुमार मारपीट करता है। जिसकी लिखित शिकायत थाने में कर दी गई है। महिला डिगवाडीह की रहने वाली बताई जा रही है। वही पति अजय कुमार टेम्पो चालक है। महिला का परिजन ने आरोप लगाया है कि आए दिन अजय कुमार अपनी पत्नी के साथ मारपीट की घटना का अंजाम देता आ रहा है। वहीं शुक्रवार की अहले सुबह सोनी कुमारी नामक महिला को जहर देकर मारने का प्रयास किया । जिसकी सूचना पड़ोसियों ने महिला के परिजन को दिया । मामले की सूचना मिलने पर महिला का परिजन ससुराल पहुंचे और इलाज के लिए महिला को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *