झरिया । शुक्रवार की सुबह झरिया थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक पर झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन के नेतृत्व में झरिया पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान झरिया पुलिस ने चार पहिया वाहन को रोककर उनकी गाड़ी की डिक्की व गाड़ियों की जांच किया । वाहन जांच अभियान को लेकर झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने कहा कि यह रूटिंग जांच है, जो झरिया के विभिन्न क्षेत्र के सड़कों पर बीच-बीच में किया जाता है, शुक्रवार को भी सुबह 4 बजे से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है जो शुक्रवार की दिन तक चलता रहेगा । वहीं मौके पर झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन, प्रदीप कुमार, भीम कुमार, समेत दर्जनो पुलिसकर्मी मौजूद थे ।
