धनबाद । शुक्रवार को सरायढेला थाना क्षेत्र के कोला कुशमा में खेलने के दौरान एक बच्ची की जान चली गई। जिसके बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुसुम बिहार की रहने वाली नेहा कुमारी के परिजन बच्ची को झूले पर बैठाकर घर से बाहर चले गए थे। तभी अचानक झूला टूट गया और झूले में बंधे रस्सी बच्ची के गले में फंस गई और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद आनन -फानन में परिजन बच्ची को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
