झरिया । 23 अगस्त शुक्रवार को भाजपा के आक्रोश रैली के द्वारा रांची स्थित झारखंड के मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम रखा गया है । जिस दौरान पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों से हेमंत सरकार के खिलाफ हजारों के संख्या में भाजपा के अधिकारी व कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हो चुके हैं । इसी के तहत शुक्रवार की सुबह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव, विष्णु त्रिपाठी, समेत हजारों की संख्या में भाजपा के अधिकारी व कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हो गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *