कतरास । जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ मोड़ के समीप गुरुवार को स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया । जिसके बाद आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार-गुरुवार की देर रात एक युवती कोलकाता से पढ़ाई कर वापस धनबाद आ रही थी। तभी केंदुआ मोड़ के समीप एक युवक ने लड़की को घर छोड़ने की बात कहकर जबरन रोक लिया। युवती ने जब जाने से मना किया तो उक्त युवक ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया और मोबाइल, चैन समेत कई चीज छीन कर फरार हो गया ।
जिसके बाद युवती ने मामले की जानकारी गुरुवार को परिजनों को दी । जिसके बाद परिजन ने आक्रोश व्याप्त कर केंदुआ मोड को जाम कर दिया और युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर धनबाद विधायक राज सिन्हा मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ वार्ता किया। विधायक राज सिन्हा ने बताया कि ऐसे युवकों को जल्द से जल्द पुलिस पकड़े और कानूनी सजा दे। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि कोलकाता जैसी दरिंदगी धनबाद में युवक करने की सोच रहा है । ऐसे में पुलिस युवक को गिरफ्तार कर जनता के हवाले सौंप दे । जबकि मामले की सूचना मिलने पर पुटकी पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही है । बताते चले की पिछले दिनों कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप कर उसकी निर्माण हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है।
