झरिया । 23 अगस्त को झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा के आक्रोश रैली को लेकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार अग्रवाल जी ने कहा कि झारखंड सरकार के खिलाफ राज्य के लोगों में काफी आक्रोश है । जिस तरह से झारखंड सरकार लोगों को बरगला रही है और झांसे में लेकर सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है, जनहित से उनका कोई लेना-देना नहीं है और झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था ध्वस्त हो गया है। जिस कारण पूरे झारखंड की जनता में आक्रोश व्याप्त है । इसलिए कल 23 अगस्त को भाजपा आक्रोश रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास रांची का घेराव का कार्य करेगी । जिस निमित्त झरिया विधानसभा क्षेत्र से पांच- सात हजार लोग एवं निरसा विधानसभा क्षेत्र से पांच- सात हजार लोग रांची कूच करेंगे और झारखंड सरकार को मैसेज देंगे कि अब इस तरह से वोट बैंक की राजनीति झारखंड में नही चलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *