धनबाद । जूनियर चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए एसएनएमएमसीएच की लाइब्रेरी के पास गुरुवार से समानांतर ओपीडी शुरू कर दिया गया है। यहां अस्पताल के वरीय चिकित्सकों ने सेवा प्रदान किया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी तैयारी पूरी कर ओपीडी समानांतर शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सह प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर ज्योति रंजन प्रसाद ने मीडिया को बताया कि जूनियर चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हड़ताल से मरीजों को परेशानी हो रही है। बता दें कि जूनियर चिकित्सकों की हड़ताल के कारण विगत छह दिनों से एसएनएमएमसीएच में ओपीडी सेवा पूरी तरह से ठप है। प्रबंधन के बार-बार आग्रह करने के बावजूद हड़ताली जूनियर चिकित्सक ओपीडी सेवा बहाल नहीं होने दे रहे हैं।
