झरिया । बुधवार की अहले सुबह धनसार थाना क्षेत्र के धनसार चौक के समीप अनियंत्रित होकर एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या जेएच 10 सीजी – 1664 सड़क किनारे दुकान में जा घुसी और पलट गई । जिसके बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बैंक मोड़-झरिया मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित कार दुकान में घुस गई। जिससे कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।वही स्थानीय लोगों की माने तो कार में कुल 2 लोग सवार थे। घटना के बाद सभी युवक मौके पर से कार छोड़ फरार हो गए है। जबकि स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी धनसार पुलिस को दे दिया है। वही घटना स्थल से 500 मीटर की दूरी पर थाना रहने के बाद भी पुलिस अब तक मौके पर नही पहुची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *