एससी एसटी क्रिमिलेयर व यूपीएसपी से लिटरेल इंट्री पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर बोले

झरिया । भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि एससी एसटी क्रिमिलेयर और यूपीएससी के लिटरेल इंट्री पर राजनीति करने में कांग्रेस व झामुमो पूरी तरह से फेल साबित हो गई। अब दलित व आदिवासी युवा यह जान चुके हैं कि कौन सी पार्टी उनका राजनितिक तौर पर इस्तेमाल कर रही है। यही कारण है कि विरोध प्रदर्शन का पूरी तरह से बेअसर साबित हो गया। दलित व आदिवासी युवा के बजाय कांग्रेस व झामुमो के नेता व कार्यकर्ता ही सड़क पर नजर आए। परिवहन व्यवस्था को अस्त व्यस्त करने की मंसा भी पूरी नहीं हो सकी। विपक्ष के नेता इसी बहाने अपना चेहरा चमकाना चाहते थे जो फेल साबित हुआ।


बप्पी बाउरी ने कहा कि एससी एसटी क्रिमिलेयर को लेकर अनुसूचित जाती व अनुसूतिचत जनजाती के एक सौ सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इस विषय पर चर्चा की थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने यह कहा था कि एससी एसटी क्रिमिलेयर का संविधान में कोई प्रावधान नहीं है, संविधान के अनुरूप ही एससी एसटी को आरक्षण मिलता रहेगा। वहीं यूपीएससी के चेयरपर्सन को भी केंद्र की ओर से पत्र लिखकर लिटरेल इंट्री पर रोक लगाने व आरक्षण के आधार पर ही नियुक्ति करने की बात कही है। इसके बावजूद कांग्रेस व झामुमो के नेता दलित व आदिवासी युवाओं को उकसाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मैं दलित व आदिवासी युवाओं को धन्यवाद देता हूं कि वे अपने हक व अधिकार जानने लगे हैं। विपक्ष के नेता संविधान बदलने की झूठी बातों पर अपनी राजनिति करने का भर्षक प्रयास कर रहे हैं जिसे युवा असफल करते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *